न्याय परिक्रमा न्यूज़ चंडीगढ़
हरित वसुंधरा आधार समिति अभी तक लगा चुकी है 5600 पौधे
सैनी सभा के प्रधान बिशन दयाल ने एक पौधा मां के नाम लगाने का किया आह्वान
नारनौल, (अच्छेलाल), हरित वसुंधरा आधार समिति नारनौल पर्यावरण को लेकर मां वसुंधरा की सेवा में समर्पित है। समिति सैकड़ों पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के काम में लगी है वहीं दूसरों को भी प्रेरित कर रही है। हरित वसुंधरा आधार समिति अभी तक लगभग 5500 पौधे लगाकर उनका संरक्षण कर रही है। 6000 के करीब इको फ्रंडली बैग्स भी मुफ्त वितरित कर चुकी है। हरित वसुंधरा आधार समिति द्वारा पर्यावरण के प्रति किए जा रहे नेक कार्य के लिए सैनी सभा नारनौल के प्रधान बिशन दयाल ने समिति को प्रशंसा पत्र एवं नकद राशि देकर प्रोत्साहित भी किया। पौधा रोपण अभियान की शुरूआत करते हुए उन्होंने सभी लोगों से एक पौधा मां के नाम लगाने का आह्वान भी किया।
प्रधान बिशन दयाल ने रविवार को सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेवाड़ी रोड, नारनौल में सैनी सभा कार्यकारिणी की उपस्थिति में पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान की शुरूआत की। इसके बाद 101 अशोक के बड़े पौधे लगाए गए। समिति पौधा रोपण अभियान के तहत पिछले पांच वर्षो से पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं जन जागरण अभियान का कार्य कर रही है। 5500 से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का कार्य भी किया जा रहा है।
सैनी सभा के प्रधान ने कहा कि हरित वसुंधरा आधार समिति का लक्ष्य पौधे लगाकर उनको वृक्ष बनाने का है जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पॉलिथिन बैग के खिलाफ भी समिति ने जो अभियान छेड़ा हुआ है और लोगों को पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से इको फ्रंडली बैग्स मुफ्त वितरित किए जा रहे इस अभियान को लोगों ने आगे बढाना चाहिए।
प्रधान दयाल ने आम लोगों से भी आग्रह करते हुए कहा कि पौधा रोपण अभियान में वे साझीदार बनें और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण को साफ व सुथरा बनाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण को लेकर समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भी एक पौधा मां के नाम लगाने का आह्वान देश की जनता से किया है।
श्री दयाल ने कहा कि हरित वसुंधरा आधार समिति का लक्ष्य भावी पीढ़ी को एक बेहतरीन पर्यावरण देने का है। पौधरोपण अभियान के उपरांत प्रधान बिशन दयाल ने हरित वसुंधरा आधार समिति को एक प्रशंसा पत्र एवं 501 रुपए का चेक प्रदान किया। आज के पौधरोपण अभियान में हरित वसुंधरा समिति सदस्यों के साथ सैनी सभा की कार्यकारणी एवं शहर के अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने हिस्सा लिया।
ब्यूरों रिपोर्टः कुमार योगेश /अच्छेलाल (चंडीगढ़)
हमारे यूट्यूब चैनल न्याय परिक्रमा न्यूज पर देखिए पूरा विडियो