
सम्मान समारोह में महापौर बोले व्यापारिक समस्याओं का निदान प्राथमिकता से होगा
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेशाध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने प्रमुख व्यापारी नेता शीतल टंडन को छठीं बार जिलाध्यक्ष व रमेश अरोड़ा को दूसरी बार जिला महामंत्री व कर्नल संजय मिड्ढा को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। नव मनोनीत पदाधिकारियों का व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
नवमनोनीत जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए मेजर एस.के.सूरी को मुख्य संरक्षक, गुलशन नागपाल, अनिल गर्ग व आशीष राज को संरक्षक, राजीव अग्रवाल को जिला संयोजक, संजय महेश्वरी को जिला प्रभारी, संदीप सिंघल, बलदेव राज खुंगर व सतीश ठकराल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुरली खन्ना, अशोक मलिक, अरविंद शाह, महेश सेठ, जीएस बब्बर को जिला उपाध्यक्ष तथा संजीव सचदेवा, भोपाल सिंह सैनी व गुलशन भण्डारी को जिला मंत्री नामित किया है। इसके अलावा अभिषेक भाटिया को उपाध्यक्ष व जिला आईटी सेल का संयोजक भी नामित किया है। इस दौरान कपिल डाबर, मनमोहन सिंह, राजकुमार वर्मा, के.एल. दावड़ा, सतीश अरोडा, अमित भसीन, वरयाम खान, अनुज गर्ग, शिवम सिंघल, अश्वनी कुमार, आई.पी.सिंह, द्वारका नाथ, विजय धुडिया, प्रवेश धीमान, अमित कुमार, विक्रम सिंह, रोहित कर्णवाल, विनित भारद्वाज आदि बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।
ब्यूरों रिपोर्टः (मोनू कुमार) सहारनपुर
हमारे यूट्यूब चैनल न्याय परिक्रमा न्यूज पर देखिए पूरा विडियो