सहारनपुर। जैविक खेती जागरूक अभियान चलाकर किसानों को प्रेरित करने के लिए चौधरी नीरपाल सिंह को शाल ओढ़कर किया गया सम्मानित।
गांव सलेमपुर, पिनना में भारतीय किसान मजदूर मंच के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने किसानों को आर्गेनिक खाद वितरित करते हुए कहा कि ये केंचुए का खाद कृषि भूमि के लिए अमृत के समान है।किसान भाइयों को केंचुआ पालन से बहुत बड़ा लाभ मिल रहा है।आने वाले समय में आर्गेनिक खाद से जैविक खेती में क्रांति आएगी। आज जैविक खेती की डिमांड पूरे देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।सरकार भी जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है।इससे जमीन की ताकत दोगुनी हो जाती है।जिससे फसलों को बहुत फायदा हो रहा है।कीटनाशक दवाइयों से फसलों में जहर का असर आ जाता है।जैविक खेती से फसलों में शुद्धता व ताकत रहती है। किसान भाइयों से मेरी अपील है कि आर्गेनिक खेती के लिए आगे आए और अपनी जमीन से कई गुना मुनाफा कमाए।
इस दौरान चौ मित्तरपाल सिंह, चौ रणपाल सिंह,अमित चौधरी,अब्बास राणा,जयदेव,आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरों रिपोर्टः (मोनू कुमार) सहारनपुर
हमारे यूट्यूब चैनल न्याय परिक्रमा न्यूज पर देखिए पूरा विडियो