सहारनपुर। विकास प्राधिकरण सहारनपुर में भढ़ते भर्ष्टाचार को देखते हुए विभाग के अध्यक्ष एवं आयुक्त सहारपुर मंडल के द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है। जिसमे अध्यक्ष हरिकेश भास्कर के द्वारा विकास प्राधिकरण से सम्बन्धित मिल रही शिकायतों का संज्ञान लिया गया है। जिसमे अध्यक्ष द्वारा यह स्वीकारा गया की विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अवैध निर्माण को रोकने में असफल दिखाई पड़ रहे हैं एवं साथ ही इस आदेश पत्र के अनुसार अधिकारीयों द्वारा सम्बन्धित स्थल का निरिक्षण न किया जाना पाया है। जिस से सहारनपुर स्मार्ट सिटी की योजना को पलीता लगता नज़र आ रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त के द्वारा सख्त एक्शन लेते हुए एक आदेश पारित किया है। जिसमे विभाग के उपाध्यक्ष को एक माह में 5 वृहद निर्माण , सचिव विकास प्राधिकरण को 5 निर्माण, विशेष कार्यधिकारी विकास प्राधिकरण के द्वारा 20, अधिशासी अभियंता विकास प्राधिकरण के द्वारा 20, प्रत्येक सहायक अभियंता के द्वारा 30 एवं प्रत्येक अवर अभियंता विकास प्राधिकरण के द्वारा 30 निर्माणों का निरिक्षण किया जायेगा। इन निर्माणों की पूरी डिटेल आख्या के रूप में प्रस्तुत करनी होगी तथा साथ ही यदि कोई भी अधिकारी इस आदेश का पालन करने में जरा भी ढीला रुख अपनाता दिखाई देगा उसके खिलाफ सख्त कारवाही की जाएगी। इस आदेश के बाद प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को इन सभी निर्देशों का पालन करने के लिए स्वंय से योजना बनानी होगी। यदि अध्यक्ष द्वारा दिए गए आदेशों का पालन विभाग के उपाध्यक्ष सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी से पूरा करने में सफल रहते हैं, जो की वर्तमान में चल रहे हालातो को देखते हुए नामुमकिन साबित होता है तो सहारनपुर के इतिहास का यह शायद पहला ऐसा आदेश होगा जो भ्रष्टाचार पर लगाम लगा सकेगा साथ ही अवैध निर्माण करने वालो पर कठोर कारवाही भी की जा सकेगी।
ब्यूरों रिपोर्टः मोनू कुमार (सहारनपुर)
हमारे यूट्यूब चैनल न्याय परिक्रमा न्यूज पर देखिए पूरा विडियो