सहारनपुर। भावाधस के राष्ट्रीय मुख्य संचालक शिव कुमार बिरला व धर्म गुरू स्वामी चन्द्रपाल अनार्य ने भावाधस के पूर्व जिला संयोजक विनोद वैद्य को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रभारी सतीश ढिलोड को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मनोनीत किया है।
भावाधस के नवनियुक्त राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद वैद्ध व राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सतीश ढिलोड ने रेलवे स्टेशन स्थित वाल्मीकि मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि राष्ट्रीय मुख्य संचालक शिव कुमार बिरला व धर्मगुरू स्वामी चन्द्रपाल अनार्य ने चौधरी तिलक राज, रमेश बिरला व रमेश डबराल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही संगठन के निर्देशानुसार जनपद की कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विगत् 24 नवम्बर को लुधियाना में संपन्न हुए भावाधस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सहारनपुर की टीम से प्रसन्न होकर केन्द्रीय संगठन में पांच लोगों को स्थान दिया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि भावाधस समाज कल्याण के लिए काम करेगा और अपने सभी सदस्यों के साथ संगठन को नयी ऊंचाईयों तक ले जाने का काम किया जायेगा। वार्ता के दौरान जिला कोषाध्यक्ष बलबीर कांगड़ा, सोनू राजोरिया, संदीप एडवोकेट, चुन्नी लाल, जग्गी, दिनेश, रमेश बिरला, भंवर सिंह, राहुल, सतीश बिरला आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरों रिपोर्टः अच्छेलाल (चंडीगढ)
हमारे यूट्यूब चैनल न्याय परिक्रमा न्यूज पर देखिए पूरा विडियो