सहारनपुर। भारत लोक शिक्षा परिषद के सहारनपुर चैप्टर के उद्घाटन समारोह में परिषद के पदाधिकारियों ने अभियान के कार्यो व एकल अभियान की जानकारी प्रदान की।
स्थानीय दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष अग्रवाल, संजय गर्ग, डॉ.अजय सिंह, सुधाकर अग्रवाल, मधुकर मिश्रा, केंद्रीय सह अभियान प्रमुख दीप कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में भारत लोक शिक्षा परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज रायजादा ने अभियान के कार्यो व एकल अभियान की जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रधान अखिल गुप्ता ने एकल अभियान के कार्य की देश में भूमिका की जानकारी दी। इस दौरान ट्रस्टी जी.डी गोयल व राष्ट्रीय महामंत्री राजीव अग्रवाल, विजय गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश मित्तल, श्रीमती बिंदु गोयल, श्रीमती साधना गुप्ता, डीके बंसल, डीके बंसल, राकेश सैनी, उप प्रधान देवेंद्र कुमार बंसल, पंकज बंसल, महामंत्री आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल तुली, राजेश गुप्ता, आदेश जिंदल, अनिल गुप्ता गुरु, अमित गोयल, सुनील गुप्ता, संजय कर्णवाल, देवेंद्र कुमार बंसल, मांगेराम चौधरी, डॉ.अनंत अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, कुलदीप धमीजा, सुधाकर अग्रवाल आदि समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ब्यूरों रिपोर्टः मोनू कुमार (सहारनपुर)
हमारे यूट्यूब चैनल न्याय परिक्रमा न्यूज पर देखिए पूरा विडियो