महिलाओं व बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निस्ताण के निर्देश
सदस्या द्वारा बाल गृह (बालिका) पुष्पांजलि विहार का किया गया निरीक्षण
सहारनपुर। मिशन शक्त्ति अभियान फेज-05 के अन्तर्गत सदस्या, उप्र राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदकों की सुगमता की दृष्टि से समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई की गयी।
सदस्या, उप्र राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप आज यहां सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई कर रही थी। सदस्या द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु जनसुनवाई में महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया गया। उनके द्वारा 08 प्रकरणों को सुना गया जिसमें से 05 प्रकरण घरेलू हिंसा(महिला थाना) तथा 01 प्रकरण पुलिस विभाग तथा 01 र्प्रकरण साइबर क्राइम से सम्बन्धित तथा 01 प्रकरण महिला कल्याण विभाग से सम्बन्धित प्राप्त हुए। उनके द्वारा 01 प्रकरण को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। सभी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये तथा प्रकरण में फालोअप लेते हुए निस्तारण आख्या से उन्हें अवगत कराने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये गये।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय द्वारा महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानाकरी प्रदान करते हुए उप्र शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, कन्या सुमंगला योजना से अच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद में उप्र बाल सेवा योजना तथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, कन्या भू्रण हत्या, मानव तस्करी के विषय में जानकारी प्रदान की गयी।
जनसुनवाई के उपरान्त सदस्या द्वारा बाल गृह(बालिका), पुष्पांजलि विहार, जनता रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में 45 महिलायें निरूद्ध पायी गयी तथा दोपहर के भोजन में मिक्स दाल व रोटी-चावल दिया गया था जोकि ठीक पाया गया। संस्था में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि बालिकाओं में किसी प्रकार की हाईजीन/बीमारी की समस्या उत्पन्न न हो। सर्दी का मौसम होने के कारण बालिकाओं का स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें तत्काल चिकित्सक परामर्श हेतु निर्देशित किया गया। बालिकाओं द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गयी। संस्था में साफ-सफाई ठीक पायी गयी तथा बालिकाओं के निरन्तर स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नन्दलाल प्रसाद, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती शिवांका गोड, महिला थाना प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ब्यूरों रिपोर्टः मोनू कुमार (सहारनपुर)
हमारे यूट्यूब चैनल न्याय परिक्रमा न्यूज पर देखिए पूरा विडियो