सहारनपुर। समूह सखी महिलाआंे को उचित वेतन न दिये जाने के विरोध में आज जनता देश संगठन से जुडे़ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए समस्या का निस्तारण कराने की मांग की।
जनता देश संगठन से जुड़े कार्यकर्ता आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार (फौजी) के नेतृत्व में एकत्र होकर जिला मुख्यालय पहंुचे और अपनी मांगांे के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि समूह-सखी महिलाओं को उचित वेतन नहीं मिल रहा है। जबकि इन समूह-सखी महिलाओं से हर क्षेत्र में कार्य करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि समूह सखी महिलाओं को न्यूनतम वेतन महज 900 रूपए मात्र प्राप्त होता है। जबकि शहर में होने वाली कोई भी मीटिंग या प्रोग्रामों में होने वाला खर्च यह समूह-सखी स्वयं से निर्वहन करती है। जिस कारण ये महिलाएं अपना जीवन-यापन सही नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। यदि सरकार महिलाओं की समस्या का समाधान नही करती है। तो जनता देश संगठन कड़े कदम उठाने को मजबूर होगा। प्रदर्शनकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग सुश्री पिंकी, पवन, मांगे राम कश्यप, श्रीमति बबीता देवी कश्यप, रोजेश्वर दास सैनी, सुभाष बर्मन, सौरभ सिंह, बॉबी कुमार, रश्मी सैनी बबीता कश्यप आदि मौजूद रहे।
ब्यूरों रिपोर्टः मोनू कुमार (सहारनपुर)
हमारे यूट्यूब चैनल न्याय परिक्रमा न्यूज पर देखिए पूरा विडियो