जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक, जिला महामंत्री की अगुवाई में मुख्यमंत्री के पोलिटिकल एडवाइजर से मिले कालोनी के निवासी
पंचकूला, (अच्छेलाल), भाजपा नेताओं की अगुवाई में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कालका पिंजौर के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के पोलिटिकल एडवाइजर भारत भूषण भारती से भेंट की। लोगों ने पिंजौर की विभिन्न कॉलोनियों में आ रही समस्याओं से भारत भूषण भारती को अवगत कराया। लोगों की बातें सुनने के बाद श्री भारती ने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया जाएगा और सभी समस्याओं का समाधान भी शीघ्र कराया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा की अगुवाई में कालका पिंजौर के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर पोलिटिकल एडवाइजर भारत भूषण भारती से मुलाकात की। भाजपा नेताओं और प्रतिनिधि मंडल ने लोगों की समस्याओं के बारे में विस्तार से पोलिटिकल एडवाइजर भारती को जानकारी दी और समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री के पोलिटिकल एडवाइजर से मिलने के बाद भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग ने बताया कि कालका पिंजौर की कुछ कालोनियों में लोगों को मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को काफी लोग भाजपा नेताओं के साथ आए और पोलिटिकल एडवाइजर से भेंट की। श्री गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री के पोलिटिकल एडवाइजर भारती ने सभी लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही लोगों की समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।
हमारे यूट्यूब चैनल न्याय परिक्रमा न्यूज पर देखिए पूरा विडियो