
न्याय परिक्रमा न्यूज़ सहारनपुर
सहारनपुर। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने वर्ष 2024-25 के लिए पुनः अनूप खन्ना को सहारनपुर चैैप्टर चेयरमैन एवं संजीव अरोड़ा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रमोद सडाना को राष्ट्रीय सचिव व राजेश सपरा को मंडलीय अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। प्रताप मार्केट स्थित आईआईए कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल के नेतृत्व में नव चयनित केन्द्रीय पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के साथ वर्ष 2024-25 का नया सत्र 1 जुलाई 2024 से प्रारम्भ हो चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने वर्ष 2024-25 के लिए अनूप खन्ना को चैैप्टर चेयरमैन एवं नई केन्द्रीय कार्यकारिणी टीम में वर्ष 2024-25 के लिए संजीव अरोडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रमोद सडाना को राष्ट्रीय सचिव एवं राजेश सपरा को मंडलीय अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नव निर्वाचित चैैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने सभी सीनियर्स पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 में नई उर्जा के साथ आईआईए सहारनपुर चैैप्टर को केंद्रीय कार्यालय व अपने सभी सीनियर्स की उम्मीदों के अनुसार नई ऊचाईयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे और जो कार्य वर्ष 2023-24 में अधूरे रह गये थे, उनकों वह इस वर्ष सभी सीनियर्स पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से अवश्य पूरा करेंगे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोडा, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सडाना एवं मंडलीय अध्यक्ष राजेश सपरा ने सभी वरिष्ठ सदस्यों का आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह में पूर्व चैैप्टर चेयरमैन अशोक बजाज, अशोक गॉधी, संदीप गुप्ता, संजय बजाज, आर.के.धवन व हरजीत सिंह, ऋषभ अग्रवाल, अनूज कुमार जैन, सुरेन्द्र मोहन कालडा, सतीश अरोडा, अनिल अग्रवाल, परमजीत सिंह, अरविन्द खन्ना, अतीश गुप्ता, वीरभान भटेजा, लोकेश अग्रवाल, सन्दीप कपूर, ललित धीमान, पंकज गोयल, पुनीत डंग एवं एक्सिस बैक के कलस्टर हैड अमित मेहता, सीनियर ब्रॉच मैनेजर पारस अरोडा व ब्रॉच मेनेजर अकुंर अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
ब्यूरों रिपोर्टः मोनू कुमार/कुमार योगेश (सहारनपुर)
हमारे यूट्यूब चैनल न्याय परिक्रमा न्यूज पर देखिए पूरा विडियो