
न्याय परिक्रमा न्यूज़ सहारनपुर
सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय व उनके परिजनांे को सुरक्षा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिला व कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा के नेतृत्व मंे कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए तथा जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को संसद में विपक्ष कदापि बर्दाश्त नहीं है, क्योंकि कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सरकार से नीट-नेट के पेपर लीक होने के साथ-साथ बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, मणिपुर आदि ज्वलंत मुद्दों पर सवाल पूछते हुए उन पर बहस की मांग करते हैं। श्री राणा ने कहा कि अब हद तो तब हो गई जब राहुल गांधी ने संसद में भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे का पर्दाफाश किया, जिससे तिलमिलाकर पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालयों और कांग्रेस के नेताओं के घरों को निशाना बनाना शुरू किया। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के आवास के बाहर भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों का उग्र प्रदर्शन निंदनीय है। उन्होंने अराजकता व भय का माहौल बनाने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों को पूर्व राज्य मंत्री शायान मसूद, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, प्रवीण चौधरी, पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू ने संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों में प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, अक्षय चौधरी, संदीप चौधरी, भानु राणा, रजनीश प्रधान, रजत कोलकी, सचिन राना, मधु सहगल, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा, इकराम खान, धर्मपाल जोशी, सेवादल के जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, उपमा सिंह, अनिरुद्ध गुरूग, आरिफ मंसूरी, प्रभजीत सिंह, सतपाल बर्मन, भूपेंद्र सैनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरों रिपोर्टः मोनू कुमार/कुमार योगेश (सहारनपुर)
हमारे यूट्यूब चैनल न्याय परिक्रमा न्यूज पर देखिए पूरा विडियो