
समस्याओं की अनदेखी करने का लगाया आरोप
सहारनपुर। रायवाला क्लाथ मार्किट एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने नगर निगम पर समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दी।
रायवाला क्लाथ मार्किट के व्यापारी चेयरमैन संजय अरोड़ा व अध्यक्ष अजय कालड़ा के नेतृत्व में एकत्र हुए तथा नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियांे का कहना था कि पिछले तीन वर्षाे से नगर निगम द्वारा पार्किंग बनाने का आश्वासन दिया गया है। किन्तु धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। व्यापारियो ने कहा कि एक सप्ताह में अगर हमारी माँगों पर कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आगामी 30 दिसम्बर से चेयरमैन संजय अरोडा व अध्यक्ष कालड़ा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे। किसी भी सूरत मंे व्यापारियांे की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रदर्शनकारियों ने थाने के पीछे पार्किग व शौचालय की सड़क का अविलम्ब निर्माण कराया जाये तथा पिलखनतला में शमीम मार्किट के बाहर बने शौचालय को तोड़ने से पहले दूसरा शौचालय बनाया जाये। प्रदर्शनकारियों में रायवाला कपड़ा मार्किट के संरक्षक रमेश अनेजा, श्याम सुन्दर सपड़ा, बब्बल कपूर, अश्विनी अरोडा, भगीरथ सिंह सेठी, राकेश सूरी, अमित गाँधी, कमल छाबड़ा, गुलशन धीगडा, धमेन्द्र खन्ना दीपक सचदेवा, संजय गाँधी, मनोज तनेजा, खरौती लाल अरोडा, संजीव सेठी, पंकज, धर्मचन्द कालडा, रिंकू रेलिया, विशाल अरोडा, शैकी वाधवा, मनोज गोयल, राजकुमार सेतिया आदि शामिल रहे
ब्यूरों रिपोर्टः मोनू कुमार (सहारनपुर)
हमारे यूट्यूब चैनल न्याय परिक्रमा न्यूज पर देखिए पूरा विडियो